प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। गुरु पूर्णिमा महोत्सव से पूर्व मंगलवार को शहर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। बलीपुर स्थित श्री साई नारायण संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय साई नाथ महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक पालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। साई बाबा के जयकारों और भजनों के बीच निकली पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। फूलों से सजे रथ पर विराजमान शिरडी के साई बाबा की एक झलक पाने के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। यात्रा बलीपुर स्थित मंदिर से शुरू होकर आंबेडकर चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक, बाबागंज और भंगवा चुंगी होते हुए देर शाम पुनः मंदिर परिसर पहुंची। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बुधादित्य राज योग के साथ आज मनेगा गुरु पूर्णिमा का पर्व यहां विधि-विधान से पूजन...