प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आंबेडकर चौराहे पर जुटे। 'वोट चोर कहां मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में!' समेत अन्य नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। कांग्रेस ने हटाए गए नामों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता...