प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पर स्नान घाट की सीढ़ियां, रेलिंग, महिलाओं के कपड़े बदलने का कमरा आदि जलमग्न हो गया है। लगातार हो रही बरसात से कुंडा इलाके में कालाकांकर से लेकर जहानाबाद तक गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। मानिकपुर में गंगा पुरोहितों की मड़हियों को पार करती हुई नमामि गंगे की सीढ़ियों पर पहुंच गई हैं। मानिकपुर के शमशान घाट पर भी सीढ़ियों तक गंगा पहुंच गई है, नीचे शवों के अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं रह गई। अब नमामि गंगे के बनाए गए प्लटेफॉर्म पर शवदाह किया जा रहा है। गंगा का जलस्तर अब भी लगातार बढ़ रहा है जिससे गंगा के किनारे वाले गांव के लोग सकते में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...