Pratapgarh Kunda News: हादसे में युवक की मौत में अज्ञात चालक पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियाई निवासी मुन्नू यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि 28 सितंबर को सुबह छह बजे करीब चचेरा भाई राहुल यादव पैदल घर से निकला था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायपुर तिचाई चौराहे के पास पहुंचा कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में राहुल की मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.