प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के पूरे गड़रियन परियावां गांव निवासी गुरु कुमार ने मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन जुलाई को उसकी बेटी मानसी सरोज और अमिता सरोज लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर ज्वाला देवी महाविद्यालय मोड़ के पास स्कूटी से कॉलेज जाने को खड़ी थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बेटियां गंभीर घायल हो गई। कुंडा सीएचसी से घायल बेटियों को एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। अमिता को डॉक्टर ने चार जुलाई को डिस्चार्ज कर दिया, जबकि मानसी का अभी इलाज चल रहा है। पीड़िता पिता गुरु कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार नम्बर से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...