प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोपा किठावर गांव निवासी 80 वर्षीय छोटेलाल सरोज सोमवार दोपहर अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कोहंड़ा गांव की ओर पैदल जा रहे थे। भुपियामऊ पुलिस चौकी के सामने उन्हें एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। भुपियामऊ चौकी इंचार्ज अतुल यादव ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार को चिह्नित कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...