प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज। महेशगंज थाने के दरोगा शिवपाल सिंह ने हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके मुताबिक पूरे टेड़ा कन्हैया दुल्लापुर निवासी कुल भास्कर यादव ने अपने पिता अयोध्या प्रसाद यादव की लाइसेंसी बंदूक से आठ नवंबर की रात दीपावली के पर्व पर हर्ष फायरिंग की। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भूपेश नाथ सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...