Pratapgarh Kunda News: हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद करने का दावा किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को पुरानी मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर मो. सादाब को कार से ओवरटेक कर रोकने के बाद फायरिंग और लाठी से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया था। घटना में नवाब अली उर्फ फोल्लन, अरबाज, साहिल समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। दिलीपपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को एसआई देवेंद्र कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ बाबा बेलखरनाथधाम पुल के पास नजियापुर की ओर स्थित बाग से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.