Pratapgarh Kunda News: हत्यारोपी पर 25 हजार का इनाम, नोटिस चस्पा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 2 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के जैतीपुर कठार बघुमार निवासी 52 वर्षीय राममिलन गुप्ता चमनगंज की बाजार में मकान बनवाते समय चार जुलाई को मजदूरों ने बैट से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य आरोपी जैतीपुर कठार निवासी राजू वनवासी घटना के बाद से फरार है। एसपी दीपक भूकर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसओ अभिषेक सिरोही ने बताया कि आरोपी के घर, गांव में सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा की गई है। गिरफ्तारी के लिए मुनादी कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.