प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के कोटिला अखित्यारी गांव निवासी राम किशोर का 36 वर्षीय बेटा सुरेन्द्र कुमार बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। कोतवाली के वजीरपुर गांव निवासी नितिन मौर्य, गांव के ही हिमांशु मौर्य के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। काजीपुर गांव निवासी शुभम सरोज अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। मवई शेखपुर गांव निवासी हिमांशु विश्वकर्मा बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...