प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के हथिगवां निवासी कल्लू पटेल का 29 वर्षीय बेटा दिलीप पटेल शनिवार को 26 वर्षीय पत्नी रीतू पटेल के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही हाईवे पर पहुंचा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरकर दोनों घायल हो गए। कोतवाली के सुजौली गांव निवासी 73 वर्षीय वंशीलाल अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...