प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के देवरपटटी बिहार गांव निवासी जोखूराम गुप्ता का 37 वर्षीय बेटा रज्जन कुमार गुप्ता मंगलवार शाम अपनी 32 वर्षीय पत्नी पुष्पा गुप्ता के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कुंडा इलाके में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लालगोपालगंज के नरहिया गावं निवासी 24 वर्षीय मिथलेश कुमार यादव अपने पड़ोसी 11 वर्षीय शालिक पटेल के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कुंडा इलाके में हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...