प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र केपटना गांव निवासी लल्लू प्रजापति का 35 वर्षीय बेटा अपनी 33 वर्षीय पत्नी फूलन देवी और 11 वर्षीय बेटी अनामिका के साथ बाइक से शनिवार को कहीं जा रहा था। जैसे ही वह कुंडा इलाके के बाईपास हाईवे पर पहुंचा वाहन की टक्कर से सभी घायल हो गए।

घायल व्यक्तियों की सूची हथिगवां थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी गिरिजा प्रसाद का 35 वर्षीय बेटा राकेश यादव शुक्रवार को बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अन्तामऊ गांव निवासी नोखे का 8 वर्षीय बेटा अकरम वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। लखपेड़ा खमसरा गांव निवासी परमानंद यादव का 18 वर्षीय बेटा शुभम यादव वाहन की टक्कर से घायल हो गया। मानिकपुर नगर पंचायत निवासी पारसलाल यादव का 16 वर्षीय...