प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- Pratapgarh Kunda News: प्रयागराज के सोरांव मऊआइमा निवासी सुरेन्द्र पांडेय का 33 वर्षीय बेटा आनंद पांडेय बाइक से किसी काम से कुंडा की ओर जा रहा था। हाईवे पर वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। कोतवाली के जमेठी गांव निवासी दयाराम मौर्य का 18 वर्षीय बेटा अमित कुमार बाइक से जाते समय वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...