प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- Pratapgarh Kunda News: परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के केरावडीह गांव निवासी 48 वर्षीय दिव्यांग जगदीश कुमार बुधवार देरशाम अपनी तिपहिया मोपेड से मानिकपुर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मानिकपुर हाईवे के पर पाल ढाबा के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी डॉक्टर ने रायबरेली रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...