Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। भदरी बैंक से घर लौटते समय बाइक के टक्कर से गंभीर घायल युवक को सीएचसी से प्रयागराज ले गए। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी सांसे थम गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।नगर पंचायत कुंडा के वैष्णो कॉलोनी कबरियागंज मोहल्ला निवासी नर्वदा प्रसाद शुक्ला का 42 वर्षीय बेटा अजय शुक्ला उर्फ बब्बी 27 जुलाई को भदरी स्थित ग्रामीण बैंक से अपना काम निपटाकर दोपहर बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह जमेठी पेट्रोल पंप के आगे बढ़े तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सीएचसी में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया। बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.