Pratapgarh Kunda News: स्वजनगणना को प्रेरित करेंगे ब्लॉक कर्मी
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: स्वगणना करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, एनआरएलएम के कर्मी गांव जाकर ग्रामीणों को जागरुक और प्रेरित करेंगे। यह बातें ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वगणना प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ शिव बहादुर सिंह ने कहीं। जनगणना प्रशिक्षक के रूप में मौजूद तकनीकी सहायक वीरेन्द्र कुमार ने कर्मियों को स्वगणना की जानकारी ग्रामीणों को देने के लिए कहा। स्वगणना के दौरान कौन-कौन से बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देना है इसका प्रशिक्षण दिया। गृहस्वामी के आसपास के प्रसिद्ध स्थान की भी जानकारी में अंकित करने को कहा, जिससे उस व्यक्ति के घर की लोकेशन आनलाइन सर्च हो सके। जेई एमआई ज्ञानेन्द्र कुमार ने भी ब्लॉक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.