प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 16 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। पट्टी नगर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में कुम्हिया निवासी अमित सरोज पुत्र करुणेश कुमार सरोज स्नातक का छात्र है। वह दोपहर करीब 1:40 बजे क्लास से बाहर निकला। आरोप है कि वहां पर मौजूद पांच लोगों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, उसे सभी मिलकर पीटने लगे। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...