प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिले के निजी स्कूलों में संचालित स्कूल वाहनों के अभिलेख की जांच करने और फिटनेस व परमिट प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मंगलवार 21 जुलाई को एआरटीओ कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया है। एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि स्कूल संचालक शिविर में प्रतिभाग कर अपने वाहनों के अभिलेख दुरुस्त करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...