प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 4 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के सकरदहा के लक्ष्मणेश्वर नाथ धाम पर स्थित ब्रम्हर्षि बाबा जी विद्याश्रम में दो अगस्त की रात चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे। स्कूल में रखे 15 हजार रुपये नकद, सीसीटीवी, डीवीआर, इनवर्टर बैटरी आदि हजारों का सामान उठा ले गए। प्रबंधक अभिषेक शुक्ल ने पुलिस को तहरीर दी। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...