प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। नगर के दो स्कूलों में मंगलवार को बच्चों ने वन महोत्सव मनाया। वन विभाग के संयोजन में बच्चों ने स्कूलो में पौधरोपण किया। पौधरोपण संग संरक्षण का संकल्प लिया। सेंट जेवियस पब्लिक स्कूल कुंडा में प्रबंधक राजू नायडू की अध्यक्षता, वन रेंजर आशीष प्रताप सिंह के संयोजन में वन महोत्व हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक ने पौधरोपण के साथ की। बच्चों को पौधरोपण के लाभ, महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर विपिन, अतुल, प्रिया, विजय, अंजली पांडेय आदि मौजूद रहे। एसबीबी चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल कुंडा में प्रबंधक डीके राही की अध्यक्षता, रेंजर आशीष प्रताप सिंह के संयोजन में वन महोत्सव सप्ताह के तहत स्कूल में पौधरोपण किया। यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन बच्...