प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: कंधई के थाना क्षेत्र के भैरोगंज निवासी दीपक पांडेय ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाले पर केस दर्ज कराया है। आरोपी ने कंधई के ही बरहा गांव निवासी अमन कुमार की आईडी से इंस्टाग्राम पर एक एआई जनरेटेड तस्वीर प्रसारित की है। इसमें भगवान राम, डॉ. भीमराव आम्बेडकर और हिंदू देवी-देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दर्शाया गया है। दीपक पांडेय की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...