Pratapgarh Kunda News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को ग्राम गंगेहटी निवासी एक व्यक्ति ने थाना कंधई में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के विकास सरोज पुत्र वीरेन्द्र सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान नामजद आरोपी विकास सरोज निवासी ग्राम गंगेहटी, थाना कंधई को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पीएम, सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.