प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: नगर पंचायत कुंडा के मेन चौराहा निवासी अनिल केसरवानी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मेन चौराहे पर उसकी महाबीर ज्वैलर्स की दुकान है। गुरुवार शाम करीब तीन बजे अंजली पुत्री मुकेश कुमार निवासी चौंसा कान का सोने का झाला लेकर आई जिसे बदलकर नया लेना था। उसे वजन किया तो वह 11 ग्राम का था, तौलने के बाद झाला को काउन्टर में रख दिया। दुकान पर दो तीन ग्राहक पहले से बैठे थे, एक ग्राहक चांदी की जंजीर मांगा। जैसे ही वह दुकान के दूसरे काउन्टर की ओर मुड़ा, काउन्टर पर रखा सोने का झाला लेकर एक युवक भागा। नजर पड़ी तो शोर मचाते दौड़ा लेकिन तब तक वह बाइक से भाग निकला। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित अनिल केसरवानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ झाला चोरी की रिपोर्ट दर्ज...