Pratapgarh Kunda News: सोनावा में ट्रेन से कटी महिला की हुई पहचान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। चिलबिला के पास सोनावा में तीन अगस्त को ट्रेन से कटकर मृतक महिला की पहचान हो गई है। पहचान के इंतजार में उसका शव अभी पोस्टमार्टम हाउस में रखा था। सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद बुधवार को लीलापुर थाना क्षेत्र के संडवा दुबान गांव निवासी नान्हूराम उसकी पहचान करने पहुंचा। शव देखने के बाद बताया कि वह उसकी पत्नी राजपति है। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह तीन अगस्त की सुबह ही घर से निकली थी। चिलबिला चौकी इंचार्ज रोहित ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.