प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 6 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। रात को घर में सोते समय युवक को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन झाड़फूंक कराने लगे। हॉस्पिटल लेकर पहुंचने में देर हो गई और उसने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव निवासी विनय सिंह दिल्ली में रहते हैं। उनके एक बेटे और एक बेटी में बड़ा 20 वर्षीय पीयूष सिंह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह सोमवार रात घर कमरे में सो रहा था। करीब 12 बजे उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दीवानगंज बाजार स्थित निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां सुधार न होने पर झाड़फूंक कराने लगे। परिजन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसे सीएचसी बेलखरनाथ धाम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उस...