प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रात को घर के भीतर सोते समय जहरीले जंतु के काटने से किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा।मानधाता थाना क्षेत्र के वैशपुर गांव निवासी मनोज कुमार रावत के एक बेटी और एक बेटी में बड़ा 15 वर्षीय नैतिक रविवार रात घर के भीतर सो रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। कुछ देर बाद घरवालों को जगाकर बताया कि उसके पैर में किसी जंतु ने काट लिया है। परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानधाता ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे एनआरएस प्रयागराज ले जाया गया। वहां ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजन सोमवार सुबह शव लेकर घर चले आए। बाद में कुछ लोगों के कहने पर झाड़फूंक कराने के लिए ले गए। वहां से...