प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 3 -- Pratapgarh Kunda News: नवाबगंज थाना क्षेत्र के जनवामऊ गांव निवासी राम प्रताप सिंह के 67 वर्षीय बेटे अवधेश सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। वह सीनियर सिटीजन है और मंडी सचिव पद से सेवानिवृत्त होकर घर पर रहकर अपना काम करता है। एक अक्तूबर को वह तहसील स्थित सीओ कार्यालय बयान देने आया था, करीब दो बजे जैसे ही वह बयान देकर रिकार्ड रूम की ओर जाने लगा। पीछे से उसके गांव के ही दो युवकों ने जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर उसे गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटने लगे। अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव किया तो उसकी जान बची, वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़ित अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुमित सिंह, सूरज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...