Pratapgarh Kunda News: सीलन से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी नष्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के सरखेलपुर में शनिवार मध्यरात्रि सीलन के कारण पुश्तैनी कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के भीतर रखी गेहूं, चावल, भूसा, चारपाई और साइकिल समेत पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सरखेलपुर निवासी जमील अहमद का कच्चा मकान लंबे समय से सीलन की वजह से कमजोर हो गया था। शनिवार देर रात अचानक मकान तेज आवाज के साथ गिर पड़ा। धमाके जैसी आवाज सुनकर जागे परिजनों में दहशत फैल गई और वे बदहवास होकर बाहर की ओर भागे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: सीलन खाया कच्चा मकान गिरा, गृहस्थी दबी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। गृहस्वामी के अनुसार इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.