प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अधिवक्ता नागेंद्र बहादुर सिंह ने सीमांकन का पत्थर तोड़ने और पांच हजार ईंट चोरी करने के मामले में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्थर नसब के बाद भी कुछ लोगों जमीन कब्जा करने के इरादे से उसे उखाड़ दिया। पीड़ित ने शम्भू, मुन्नालाल, नंदलाल, बसंतलाल, संतलाल, राधेश्याम, मेवालाल, सुरेश, रमेश, कुसुम, सीतादेवी, सीमा, किरण, अंजली देवी, प्रभावती, राजकली और विमलादेवी को नामजद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...