प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी जाबिर अली रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से निकले एक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके हाथ में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी पट्टी ले गए। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि सियार के काटने से हाथ में कई जगह जख्म हुए हैं, इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...