प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान देने वाले सियाराम उमरवैश्य को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय के निदेशक राकेश सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग और समर्पण को याद किया। विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सियाराम उमरवैश्य ने अक्तूबर 2018 में अपनी 16 बिस्वा जमीन बेचकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: राममंदिर निर्माण में एक करोड़ दान देने वाले सियाराम का निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...