प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 12 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अर्चना पत्नी बृजेश गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 11 सितम्बर की रात करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग नशे में धुत होकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी घर में घुसकर उसे पीटने लगे। उसके गर्भवती होने से पेट में गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी सास हेमा देवी पहुंची तो उनको भी मारा पीटा गया। पीड़ित अर्चना गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन गौतम और छोटेलाल गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...