प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम कलाई का पुरवा (संडवा खास) में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण कर रास्ता बंद किए जाने के प्रयास के मामले में उपजिलाधिकारी लालगंज ने तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश देकर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। रामकुमार सरोज ने बीते चार अगस्त को एसडीएम न्यायालय में पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने की मांग की थी। प्रकरण की सुनवाई के बाद उपजिलाधिकारी ने एसओ को मौके पर यथास्थिति बनाए रखने व जांच रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...