प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। साथी युवक को घर बुलाकर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में परिजनों संग मिलकर पीटा गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के चकेड़ी गांव निवासी संतोष मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके 28 वर्षीय बेटे राहुल को उसका दोस्त रोहित पटेल आठ अक्तूबर को अपने घर बुलाकर ले गया। आरोप है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में रोहित पटेल, उसकी पत्नी और दो अज्ञात ने रॉड और लाठी से राहुल पर हमला कर दिया। अचेतावस्था में राहुल को सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके पहले भी बेटे को जानलेवा धमकी दी गई थी। पुलिस उक्त तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर...