प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। विद्युत उपकेंद्र बिहार के अवर अभियंता सुरेन्द्र कुमार सेन ने पुलिस को तहरीर दी। चार जुलाई को करीब 11 बजे अतरसुई गांव में मनोज कुमार शुक्ल की चक्की के पास स्थापित 63 केबीए के ट्रांसफॉर्मर से निकले एलटी लाइन की सात विद्युत पोल के केबल को चोरों ने काट लिया। जिसकी कीमत करीब एक लाख 82 हजार रुपये बताई गई है। विद्युत केबल कटने से अतरसुई क्षेत्र की सप्लाई प्रभावित हो गई है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: 19 पोल से 33 हजार केवीए के तार की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...