प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी,हिन्दुस्तान संवाद। बेलखरनाथ धाम विकास खंड के सांगा पट्टी गांव निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर शातिरों ने उनके बैंक खाते से करीब 97 हजार रुपये उड़ा दिए। अनिल कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि आठ जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। जिसके मुताबिक उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन में पहले 50 हजार रुपये और फिर 46 हजार 666 रुपये निकल गए। बुधवार दोपहर पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी। हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शिकायत की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: हार्डवेयर दुकानदार से 25 हजार की साइबर ठगी, शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...