प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। साइबर शातिरों को ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले जिले के लोगों की मुश्किलें अब दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। शातिरों को बैंक खाते देने, उनके मीडिएटर पर जिले के 10 थाने में 14 एफआईआर दर्ज कर सोमवार को 17 लोगों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने आक्रामक रवैया अख्तियार किया है। अब पिछले दो-तीन साल में साइबर ठगी के सभी पीड़ितों की एफआईआर दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को भी नगर, देहात कोतवाली, दिलीपपुर, आसपुर देवसरा, कुंडा सहित कई थाने में दर्जन भर से अधिक मामले मामले दर्ज किए गए। इन पीड़ितों के साथ लाखों की ठगी करने के बाद बचते रहे शातिरों पर अब आफत आ सकती है।

क्रिप्टो करेंसी के बहाने हड़पे 3.19 लाख प्रतापगढ़, शहर के पल्टन बाजार निवासी नाजनीन बानों का क्रिप्टो करेंसी देन...