प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 16 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के मलावां छजईपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सरोज पुत्र शिवा सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। उसके बैंक खाते से बगैर किसी ओटीपी, यूपीआई, पैन लगाए तीन लाख 39 हजार 923 रुपये निकल गए। उसने मामले को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत कराई है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित प्रदीप कुमार सरोज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...