प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 24 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेटे की बाइक से रेलवे स्टेशन जा रही महिला का बैग बगल से गुजर रहे एक साइकिल में फंस गया। इससे बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। रानीगंज थाना क्षेत्र के सुजहा गांव निवासी सुरेशचंद्र यादव की 36 वर्षीय पत्नी शीला यादव मंगलवार सुबह आठ बजे अपने बेटे नवनीत की बाइक पर बैठकर मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन आ रही थी। उन्हें ट्रेन से अपने पति सुरेशचंद्र यादव के पास इंदौर जाना था। खुशहालगढ़ के पास शीला यादव का बैग पास से गुजर रही साइकिल में फंस गया। बैग साइकिल में फंसते ही वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा और आसपास के लोग उन्हें ट्रामा सेंटर ले आए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे और उनमें चीख-पुकार मच गई। मृतका के स...