प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। दिलीपपुर के गोपालपुर गांव में एक युवक ने सांप पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर एसआई सुजीत कुमार यादव ने उसके खिलाफ केस दर्ज करा लिया। आरोपी गोपालपुर गांव का ही रहने वाला राजकुमार बताया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...