प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 3 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के लोहियानगर बाजार के पास गुरुवार शाम एक ऑटो चालक अमेठी की तरफ से सवारी लेकर बाबूगंज जा रहा था। इसी बीच एक बुजुर्ग सड़क के किनारे जनपद मुख्यालय जाने के लिए खड़े थे। उसने उन्हें बैठाने के लिए ऑटो रोक दिया। तभी दूसरा ऑटो चालक भी वहां पहुंच गया। उसने बुजुर्ग को अपनी ऑटो में बैठने के लिए कह दिया। इसे लेकर दोनों चालक में विवाद होने लगा। कहासुनी बढ़ी और उनके बीच मारपीट हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...