प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देल्हूपुर के नेवादा निवासी अमृतलाल सोनी शहर के श्याम बिहारी गली में सराफा का कारोबार करते हैं। उनके 35 वर्षीय बेटे अभिषेक की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर उसकी मौत को लेकर कुछ लोग संदेह जताने लगे। शव दूसरे स्थान पर ले जाकर रखने की भी बात भी कही गई। हालांकि परिवार के लोगों ने बताया कि अभिषेक की रात में हार्ट अटैक से मौत हुई है। मकंद्रूगंज चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...