Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश से चौकीदार की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव निवासी सुखराम का 50 वर्षीय बेटा राजेन्द्र बाघराय थाने का चौकीदार है। मंगलवार शाम वह खेत में धान की फसल देखने गया था। मेड़ पर बैठे सांप ने उसे डंस लिया। परिजन उसे सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ के मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ श्रवण कुमार ने चौकीदार की मौत पर शोक संवेदना जताई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत, कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.