Pratapgarh Kunda News: सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा, दो मरीज सीएचसी में भर्ती
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार रात करीब 9 बजे अलग-अलग गांवों में कई लोगों को सांप ने डस लिया। इनमें दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका उपचार हो रहा है।ढांढर गांव निवासी चौदह साल का आदर्श पटेल खेत के पास लकड़ियों के ढेर से लकड़ी निकाल रहे था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। वहीं, रानीपुर निवासी 22 वर्षीय शाहबाज खान घर में पढ़ाई कर रहे थे। तभी किसी जहरीले जंतु ने उनके पैर में काट लिया। परिजन दोनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि रविवार को सर्पदंश और जहरीले जंतुओं के काटने के कई मरीज अस्पताल पहुंचे। इनमें दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.