प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील के प्रतापरूद्रपुर क्षेत्र के लेखपाल धीरज यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूरे बक्तावर (प्रतापरूद्रपुर) निवासी रामकिशोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेखपाल का आरोप है कि आरोपी तालाब और ऊसर के खाते की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करता है। तीन बार कार्रवाई करने के बाद भी आरोपी मनमानी कर रहा था। इसके साथ ही लेखपाल के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...