प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। पट्टी तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पूर्णेन्दु मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 165 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। सबसे ज्यादा राजस्व के 76 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जबकि पुलिस के 28, विकास 12, समाज कल्याण 2 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से राजस्व के 4 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष बचे 161 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया। तहसीलदार अजय कुमार संतोषी, नकल नबीस देश दीपक के साथ अन्य विभागों के अधिकारी, उनके मातहत मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...