Pratapgarh Kunda News: समोसा लेने बाजार निकले भाई-बहन नहीं लौटे घर
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 29 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा बाहीपुर गांव निवासी राजेश यादव का 14 वर्षीय बेटा कक्षा 10 का छात्र है, जबकि 16 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। मंगलवार को करीब 11 बजे दोनों एकसाथ घर से साइकिल से मधवापुर बजार समोसा लेने के लिए निकले थे। वे वापस नहीं लौटे। परिजनों का आरोप है कि रास्ते से अज्ञात लोगों ने बच्चों को अगवा कर लिया। भाई-बहन के पास कोई मोबाइल भी नहीं है। सूचना पर पुलिस ने रात में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से फुटेज देखने का प्रयास किया लेकिन दोनों बच्चों की कोई लोकेशन नहीं मिली। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि भाई-बहन के गायब होने की शिकायत मिली है। यह भी पढ़ें- बाजार के लिए निकली सगी बहनें लापता, तलाश रहे परिजन गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.