प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड शिवगढ़ की साधन सहकारी समिति खरवई का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल होने लगा। जिसमें समिति की गोदाम पर कुछ किसान यूरिया खरीदने पहुंचे हैं। किसान बता रहे हैं कि समिति पर 266 रुपये प्रति बोरी बिकने वाली यूरिया उन्हें समिति की सचिव ने 320 रुपये में दिया है। वीडियो में किसान यह भी कह रहे हैं कि सचिव अपने परिचितों को रात में गोदाम खुलवाकर 10-10 बोरी यूरिया और डीएपी दे देती हैं और किसानों के मांगने पर बताती हैं कि उर्वरक की खेप खत्म हो गई है। वीडियो में मौजूद किसान छितपालगढ़ के रामनिहोर, जीतलाल, देवीकनंदन, सुभाष और बृजेश बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: 1377 यूरिया और 1168 मीट्रिक टन डीएपी आवंटित हालांकि हिन्दुस्तान सोशल म...