प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 23 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के करीब सिटी कस्बे में शुक्रवार को बसपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने मुख्य मंडल इंचार्ज पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार पहुंचे। जिलाध्यक्ष सुशील गौतम, मंडल प्रभारी अश्वनी राणा, बसपा नेता संजय मिश्र, वरिष्ठ नेता जेबी सिंह ने स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पूर्व सांसद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बहन मायवती को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी करें। जनपद की सभी सात विधानसभा सीट पर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम करते हुए पार्टी की योजनाओं के विषय पर लोगों को जागरूक करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...